मस्से में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:16

बवासीर में क्या खाना चाहिए

अगर बवासीर अपनी शुरूआती स्टेज में है तो बिना ऑपरेशन के भी ठीक हो सकता है। पाइल्स की समस्या में आपको अपनी डाइट प्लान में फल, सब्जियों और फाइबर से भरपूर खान-पान की चीजों को शामिल करना चाहिए।

जानें बवासीर से पीड़ित होने की स्थिति में आपको क्या खाना और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
1. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बवासीर में मदद मिलती है

पेट से संबंधित किसी भी बीमारी के इलाज में पानी एक अहम् भूमिका निभाता है। अगर आप बवासीर से पीड़ित हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीने की कोशिश करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही, मल त्याग में भी आसानी होती है।

पानी पीने के साथ-साथ आप सेब, केला, संतरा, खीरा, गाजर या पालक का जूस भी पी सकते हैं। यह भी बवासीर में बहुत फायदे मंद होते हैं।
2. साबुत अनाज बवासीर में फायदेमंद होते हैं

साबुत अनाज में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो बवासीर में बहुत फायदेमंद होता है। बवासीर से पीड़ित मरीज को डॉक्टर साबुत अनाज जैसे कि ओट्स, ब्राउन राइस और होल व्हीट आदि को डाइट में शामिल करने का सुझाव देते हैं।

साबुत अनाज का सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म होती है और मल नरम होता है जिसके कारण मल त्याग के दौरान दर्द या ब्लीडिंग में कमी आती है।
3. फलों का सेवन बवासीर में अच्छा माना जाता है

फलों का सेवन बवासीर के लक्षणों को कम करने में बहुत लाभकारी साबित होता है। केला, सेब, अंगूर और संतरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन फलों में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं जो पाईल्स में फायदेमंद होते हैं।
4. बवासीर में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है

हरी और पत्तेदार सब्जियों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो बवासीर के लक्षणों को कम करते हैं। आप हरी और पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, गाजर, खीरा, पत्ता गोभी और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
5. छाछ का सेवन बवासीर के लक्षणों को कम करता है

छाछ पीने से शरीर में ठंडक महसूस होती है जिसके कारण उत्तेजित नसें शांत हो जाती है। छाछ शरीर से सूजन और गुदा मार्ग में हुए इंफेक्शन का दूर करने में मदद करता है। साथ ही, यह बवासीर के लक्षणों को प्रभावशाली रूप से कम कर सकता है।
6. बवासीर में हर्बल चाय का सेवन प्रभावशाली होता है

हर्बल चाय बवासीर में बहुत मददगार साबित होता है। हर्बल चाय का सेवन सूजन और मल त्याग के दौरान आने वाले खून को कम करता है। बाजार में कई प्रकार के हर्बल चाय उपलब्ध हैं। अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद आप किसी एक हर्बल चाय का चयन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info